Friday, September 4, 2026

ट्रेन से कटकर हुई युवक की मौत,ईयरफोन लगाकर सुन रहा था गाने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ईयरफोन पर लगाकर मोबाइल पर गाना सुनना एक युवक को भारी पड़ गया है काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी ट्रेन की रुद्रपुर में चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हुई है मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रुद्रपुर पुलिस के मुताबिक दिनेशपुर वार्ड 9 निवासी 28 वर्षीय वरुण डिवाइन पार्क रुद्रपुर में ठेकेदारी करता था। बताया जा रहा है कि रविवार रोज की भांति ही डिवाइन पार्क आया। इसके बाद शाम चार बजे के आसपास वह वापस घर को जा रहा था इस दौरान छतरपुर और शांति विहार कालोनी के बीच रेलवे ट्रैक के पास से वह कान में एयरफोन लगाकर मोबाइल पर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक के सहारे जा रहा था इस दौरान वह शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.