Friday, September 4, 2026

भाजपा की बुलडोजर संस्कृति पर अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया में “थू थू”

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जेसीबी कंपनी की बनाई बुलडोकीज़र का इस्तेमाल अधिकतर ग़रीब मुसलमानों के घरों और व्यवसाय को तबाह करने के लिए किया गया। रिपोर्ट कहती है कि ये उन्हें झड़प के दौरान बहुसंख्यक हिंदू समूह पर कथित तौर पर पत्थर फेंकने के आरोप में सज़ा दी गई है.। रिपोर्ट में लिखा गया है कि आलोचकों का कहना है कि भारत की मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक मुसलमान समुदाय को डराने, कथित तौर पर बिना न्यायिक प्रक्रिया से उन्हें उनके गुनाहों की सज़ा देने के लिए बुलडोज़र का इस्तेमाल किया। हालांकि भारत सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी एक समुदाय के लोगों के घर टूटे है।टीआरटीवर्ल्ड में छपी रिपोर्ट के अनुसार बुलडोज़र का इस्तेमाल लंबे वक्त से भारत की पहचान रहे धार्मिक सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, यानी जियो और जीने दो की नीति को ख़त्म करने के लिए किया जा रहा है। वेबसाइट ने एक लेख छापा है जिसमें कहा गया है कि देश की सत्ताधारी दक्षिणपंथी बीजेपी अपने हिंदू वोट बैंक को खुश करने के लिए मुसलमानों को निशाना बना रही है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.