Friday, September 4, 2026

धार्मिक आयोजनों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में धार्मिक आयोजनों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना इजाजत धार्मिक जुलूस, शोभायात्रा निकालने पर आयोजकों पर मुकदमा दर्ज होगा और उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। गृह विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को यह निर्देश जारी किए हैं। बाहर से आकर उत्तराखंड में रहने वाले अराजक तत्वों की पहचान,संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल शांति समितियां सक्रिय की जाएं,तनाव वाले क्षेत्रों में जुलूस और धार्मिक आयोजनों में अतिरिक्त बल की तैनाती,सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल से अफवाहों का खंडन किया जाए,अराजक तत्वों की पहचान कर तत्काल कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।    देश के कई हिस्सों में बीते सप्ताह धार्मिक समारोह के चलते टकराव के हालात देखने को मिले। उत्तराखंड में रुड़की के भगवानपुर में भी शोभायात्रा के दौरान बवाल हो गया था। सरकार के पास लगातार समुदायों के बीच तनाव की खबरें भी आ रही हैं। इसके चलते धार्मिक आयोजन टकराव का कारण न बनें, इसके लिए गृह विभाग ने पुलिस को ऐसे समारोहों पर सख्ती से नजर रखने को कहा है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.