Saturday, September 5, 2026

13 जनवरी को धामी कैबिनेट की आपातकालीन बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड ।जोशीमठ भू धसाव के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई हैl

13 जनवरी को धामी कैबिनेट की आपातकालीन बैठक

उत्तराखंड सचिवालय में 13 जनवरी दोपहर 12:00 मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आपातकालीन कैबिनेट बैठक शुरू होगीlमाना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई इस आपातकालीन कैबिनेट बैठक में जोशीमठ भू धसाव और उसे प्रभावित लोगों को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैंl

13 जनवरी को धामी कैबिनेट की आपातकालीन बैठक

जोशीमठ आपदा में पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा राशि एवं अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर इमरजेंसी बैठक में फैसला होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में धारण क्षमता के आधार पर नए निर्माण करने को लेकर भी मिल सकती है मंजूरी। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जोशीमठ जैसे अन्य क्षेत्रों में बसे गांव और कस्बों का नए सिरे से सर्वे कराया जाने को लेकर भी निर्णय लिया जाना है.

सरकार जोशीमठ के सभी प्रभावित परिवारों को किसी अन्य जगह पर पुनर्वास करने का रोड मैप बना चुकी है,लिहाजा पुनर्वास के प्रावधानों में भी कुछ बदलाव किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी इस बैठक में मुहर लग सकती हैl

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.