Friday, September 4, 2026

डीपीएस. रुद्रपुर में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के दौरान नेपाल के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भारतीय शिक्षा और संस्कृति को समझने के लिए, हेटौडा (नेपाल) से सार्क ओपन स्कूल के छात्रों शैक्षिक भ्रमण के लिए भारत पहुंचे और दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर का दौरा किया। नेपाल से दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर आगमन पर छात्रों का भारतीय परंपरा से स्वागत किया गया।नेपाल से आए हुए छात्रों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों का संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

मनोज कुमार यादव (शैक्षणिक निदेशक सार्क ओपन स्कूल नेपाल) ने दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के शिक्षकों शिक्षाविदों में पाठ्यचर्या और सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियाँ के विषय पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया।

मनोज कुमार ने बताया कि नेपाल से 11 छात्र और 4 शिक्षकों की टीम भारत दौरे पर आई है।और उनके छात्रों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आकर बहुत कुछ सीखा | यहाँ पर शिक्षक और शैक्षणिक अनेक गतिविधियां विद्यालय में है जिससे कि छात्र शिक्षा के साथ अनेक सहशैक्षणिक गतिविधियों को सीख सकता है ।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह जी ने कहा हमारे लिए गर्व का अवसर है कि नेपाल हमारा मित्र देश है और अपने मित्र देश के छात्रों का स्वागत करने का हम को अवसर मिला। सिंह ने आगे कहा कि आगे भी इस तरह अन्य देशों के छात्रों के साथ हम अनेक शैक्षणिक आयोजन को आयोजित करते रहेंगे।इस भ्रमण को आयोजित करने के लिए श्री कौशल कुमार चेयरमैन, रे फाउंडेशन का स्कूल ने आभार व्यक्त किया |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.