Friday, September 4, 2026

व्यापार मंडल ने मुख्य बाजार में निशुल्क बैग का वितरण किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारत सरकार की योजना के अंतर्गत सिंगल यूस प्लास्टिक इत्यादि के उन्मूलन के तहत आज व्यापार मंडल ने मुख्य बाजार में निशुल्क बैग का वितरण करके उपभोक्ताओं को प्लास्टिक के दुष्परिणाम से अवगत करवाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की सलाह भी दी ।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज नगर निगम के सहयोग से मुख्य बाजार में राहगीरों से प्लास्टिक के केरीबैग लेकर निशुल्क थैलो का वितरण किया इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि भारत सरकार की योजना के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक इत्यादि के उन्मूलन के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम व्यापार मंडल द्वारा लगातार चलाया जा रहा है ,धीरे-धीरे संपूर्ण व्यापारी सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करके थैलो का चलन प्रारंभ करने जा रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मानव शरीर में कैंसर ,शुगर ,हृदय रोग जैसी भयानक बीमारी को बढ़ावा मिल रहा है इससे निजात पाने के लिए व्यापार मंडल व्यापारियों व नगर निगम के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक इत्यादि का उपयोग बंद कर रहे है।उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आव्हान किया कि दुकानों में आने से पूर्व कपड़े के थैलो को साथ लेकर आए।

इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा,युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा,जिला मंत्री राजकुमार सीकरी,मनीष ठुकराल,डिस्पोजल यूनियन अध्यक्ष राजकुमार अरोरा,महामंत्री तरनजीत सिंह,सागर छाबड़ा,कपिल अरोरा,खैरातीलाल,गौरव अरोरा,चेतन चुग,चंद्रपाल सहित अनेकों व्यापारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.