Friday, September 4, 2026

भारतीय सेना के 168 नये जवान अभिन्न अंग बने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रानीखेत में कुमाऊं, नागा रेजीमेंट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर शानदार परेड हुई। इस दौरान भारत माता की रक्षा का संकल्प लेकर 168 नये जवान भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। कार्यक्रम में केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एसके यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और परेड की सलामी ली। सोमनाथ मैदान में नव प्रशिक्षित जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला। समारोह में डिप्टी कमांडेंट कर्नल यादव ने नए भर्ती जवानों की हौसला अफजाई की। इससे उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी भी ली। रेजीमेंट बैंड की देशभक्ति स्वर लहरियों के बीच जवानों ने परेड का आयोजन किया। रेजिमेंटल धर्मगुरु ने धर्मग्रंथों और राष्ट्रध्वज को साक्षी रख जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। चीफ गेस्ट KRC Deputy Commandant Col Yadav  कुमाऊं और नागा रेजीमेंट की वीरगाथा पर प्रकाश डाला।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.