Friday, September 4, 2026

शातिर चोरों ने कर दिया सब कुछ साफ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं अब बरेली रोड खन्ना फार्म में महिला डॉक्टर विनीता कपूर के घर पर चोरी की बड़ी वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है । बताया जा रहा है कि महिला चिकित्सक अपने व्यवसाई पति शिव कपूर के साथ मथुरा दर्शन के लिए गई थी। इस बीच शातिर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर पूरा घर साफ कर डाला। जानकारी के मुताबिक भारी मात्रा में नकदी जेवर सहित मूर्तियों पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंडी चौकी इंचार्ज टीम सहित पहुंचे हैं,और जांच में जुट गए हैं एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले में जल्द खुलासा कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि चिकित्सक विनीता कपूर और उनके पति शिव कपूर मथुरा दर्शन के लिए गए थे और वापस पहुंचे तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। शातिर चोरों ने घर में रुक कर पूरी तसल्ली के साथ एक एक अलमारी खोलकर पूरे घर के सामान को बिखेर कर तहस-नहस किया हुआ है। घर से भारी मात्रा में कैश जेवर और मूर्तियों चोरी करके चोर फरार हो गए । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है जिसके बाद ही कुल चोरी सामान का ब्यौरा मिल पाएगा। उधर एसएसपी ने टीम बनाकर मामले के खुलासे के निर्देश दे दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.