Friday, September 4, 2026

बच्ची की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। शहर में तीन साल की बच्ची की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जहाँ तीन साल की मासूम को उसके मौसेरे भाई ने जान से मार डाला। बताया जा रहा है बच्ची कल से गायब थी, जिसे आरोपी मौसेरे भाई की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। वहीं हत्या के कारणों को जांचने में पुलिस जुट गई है।

बता दें किच्छा शहर के बाबरपुर में देर रात एक तीन साल की मासूम को जान से मार देने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जिलेभर के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। जांच में पाया कि तीन साल की मासूम की हत्या उसके मौसेरे भाई अजय ने की है, जिसके बाद आरोपित अजय को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद किया गया है। वहीं हत्या के कारणों को जानने में पुलिस जुट गई है और बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.