Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड के विधायकों के भत्तों पर लगभग सौ करोड़ खर्च, सूचना के अधिकार से हुआ खुलासा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।उत्तराखंड गठन से नवम्बर 2021 तक 21 वर्षों में उत्तराखंड के विधायकों के वेतन भत्तों पर कुल 96 करोड़ 42 लाख 39 हजार 105 रूपये खर्च हुये है इसमें 13 करोड़ 43 लाख 45 हजार 875 रूपये वेतन का उन्हें भुगतान किया गया हैै जबकि 82 करोड़ 98 लाख 93 हजार 230 रूपये के भत्तों का उन्हें भुुगतान किया गया हैै। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ हैै।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड के विधायकों को भुुगतान किये गये वेतन भत्तों की वर्षवार सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में विधानसभा सचिवालय उत्तराखंड के लोेक सूचना अधिकारी/उपसचिव (लेखा) हेम चन्द्र पन्त ने अपने पत्रांक 495 दिनांक 07 अप्रैल 2022 से सूचना उपलब्ध करायी है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड गठन से नवम्बर 2021 तक 21 वर्षों में विधायकों को कुल 96 करोड़ 42 लाख 39 हजार 105 रू. के वेतन भत्तों का भुगतान किया गया। इसमें वर्ष 2000-01 में 536568, वर्ष 2001-02 में 26,17,743, वर्ष 2002-03 में 92,49,312, वर्ष 2003-04 में 98,73,600, वर्ष 2004-05 में 1,013,7,067, वर्ष 2005-06 में 1,80,99,001, वर्ष 2006-07 में 2,42,92,500, वर्ष 2007-08 में 2,07,91,625, वर्ष 2008-09 में 2,02,96,451, वर्ष 2009-10 में 2,09,69,868, वर्ष 2010-11 में 2,51,64,510, वर्ष 2011-12 में 2,35,62,031, वर्ष 2012-13 में 2,42,36,114, वर्ष 2013-14 में 2,34,34,607, वर्ष 2014-15 में 4,43,21,529, वर्ष 2015-16 में 4,07,19,182, वर्ष 2016-17 में 3,64,98,835, वर्ष 2017-18 में 5,25,67,717, वर्ष 2018-19 में 16,86,74,178, वर्ष 2019-20 14,26,16,400, वर्ष 2020-21 में 14,45,71,000 तथा 2021-22 में नवम्बर तक 1,0,10,09,267 के वेतन भत्तों का भुुगतान किया गया।

उत्तराखंड गठन से नवम्बर 2021 तक 21 वर्षों में विधायकों को कुल 13 करोड़ 43 लाख 45 हजार 875 रू. के वेतन का भुगतान किया गया। इसमें वर्ष 2000-01 में 120739, वर्ष 2001-02 में 3,76,454, वर्ष 2002-03 में 12,50,038, वर्ष 2003-04 में 12,40,800, वर्ष 2004-05 में 13,23,097, वर्ष 2005-06 में 26,55,094, वर्ष 2006-07 में 20,52,000, वर्ष 2007-08 में 20,79,174, वर्ष 2008-09 में 20,29,645, वर्ष 2009-10 में 31,64,210, वर्ष 2010-11 में 29,45,000, वर्ष 2011-12 में 31,32,169, वर्ष 2012-13 मेें 31,33,661, वर्ष 2013-14 में 30,63,035, वर्ष 2014-15 में 58,15,054, वर्ष 2015-16 में 54,29,204, 2016-17 में 48,16,057, वर्ष 2017-18 में 72,91,975, वर्ष 2018-19 में 2,52,07,857, वर्ष 2019-20 में 2,09,73,000, वर्ष 2020-21 में 2,12,40,000 तथा 2021-22 में नवम्बर 21 तक 1,50,07,612 रू0 विधायकों का कुल वेतन दिया गया।

उत्तराखंड गठन से नवम्बर 2021 तक 21 वर्षों में विधायकों को कुल 82 करोड़ 98 लाख 93 हजार 230 रू. के भत्तों का भुगतान किया गया। इसमें वर्ष 2000-01 में 4,15,829, वर्ष 2001-02 में 22,41,289, वर्ष 2002-03 में 79,99,274, वर्ष 2003-04 में 86,32,800, वर्ष 2004-05 में 88,13,970, वर्ष 2005-06 में 1,54,43,907, वर्ष 2006-07 में 2,22,40,500, वर्ष 2007-08 में 1,87,12,451, वर्ष 2008-09 में 1,82,66,806, वर्ष 2009-10 में 1,78,05,658, वर्ष 2010-11 में 2,22,19,510, वर्ष 2011-12 में 2,04,29,862, वर्ष 2012-13 में 2,11,02,453, वर्ष 2013-14 में 2,03,71,572, वर्ष 2014-15 में 3,85,06,475, वर्ष 2015-16 में 3,52,89,978, 2016-17 में 3,16,82,778, 2017-18 में 4,52,75,742, वर्ष 2018-19 में 14,34,66,321, वर्ष 2019-20 में 12,16,43,400, वर्ष 2020-21 में 12,33,31,000 तथा वर्ष 2021-22 में नवम्बर 21 तक 8,60,01,655 रूपये के भत्तों का भुगतान किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.