Friday, September 4, 2026

पिकअप वाहन खाई में गिरा,तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। बीती रात को एक बड़ा हादसा हो गया। पिकअप वाहन के करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां नंदेश्वर के पास तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा नाबालिग बच्चे और अन्य लोग घायल हो गए।

सूचना पर नाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए उदयपुर के महाराणा भोपाल चिकित्सालय भिजवाया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक और घायल एक ही गांव के और आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.