Saturday, September 5, 2026

मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ आरटीओ विभाग करेगा कार्रवाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राज्य में कई बार ऐसे मामले सामने आए जिनमें स्कूलों के द्वारा लापरवाही करने की खबरें सामने आती रहती है और ऐसे स्कूलों की स्कूल वैन, बस संचालकों के खिलाफ आज से अभियान शुरू किया जाएगा। आरटीओ ने इस अभियान के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं जो अगले 5 दिनों तक स्कूल बस, वैन और वाहनों को चेक करेंगे। स्कूल सीजन शुरू होते ही लगातार शिकायतें मिल रही है। कि स्कूल वैन और बस संचालक बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं और बस और वैन में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को बैठाकर ढोया जा रहा है। परिवहन विभाग के पास लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब बसों पर की चेकिंग के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा ऐसे में देखना होगा कि जिस प्रकार से आरटीओ के द्वारा इन स्कूलों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी क्या यह स्कूल अपनी मनमानी से बाज आएंगे या फिर यह इस प्रकार से अपने मनमानी करते जाएंगे?

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.