भोंपूराम खबरी। रूड़की में अज्ञात कारणों के चलते सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही घटना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के डंढेरा निवासी अमन (36) की शादी करीब 16 साल पहले सोनिया (33) से हुई थी, अमन पहले चालक था लेकिन अब वह मजदूरी करता है, अमन और सोनिया के एक बेटा (7) तथा एक बेटी (5) साल की है, वहीं पिछले कुछ दिनों से अमन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, अमन का आरोप था कि सोनिया बच्चों की परवरिश ठीक तरीके से नहीं कर रही है, वहीं पत्नी अमन के काम पर नहीं जाने से परेशान थी, जिसको लेकर इनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था, रविवार को भी इनके बीच इसी बात को लेकर दो बार विवाद हुआ, बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब चार बजे इनके बीच फिर विवाद हो गया, अमन गुस्से में पत्नी पर जोर जोर से चिल्लाने लगा और इसी बीच अमन ने तैश मे आकर घर में सब्जी काटने का चाकू उठा लिया, इससे पहले कि सोनिया कुछ संभल पाती अमन ने उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ करीब तीन से चार वार कर दिए, चाकू के हमले से अमन लहुलुहान होकर गिर पड़ी, वहीं अमन की मां और बच्चों ने शोर मचा दिया, इसी बीच पड़ोस के लोग मौके पर आ गए, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, उस समय चेतक पुलिस भी अमन के घर के पास ही थी। पुलिस ने अमन को तुरंत ही मौके से पकड़ लिया।
वहीं रूड़की सीओ विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की, वहीं पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है, वहीं घटना के बाद अमन की मां पोते को लेकर कहीं गायब हो गई, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है, पुलिस ने घटना में शामिल चाकू भी बरामद कर लिया है। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी




