Saturday, September 5, 2026

मौसम विभाग ने 13 और14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि येलो व रेड अलर्ट किया जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम में 10 से 14 अप्रैल के बीच में अनूठा बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने दस से बारह अप्रैल तक इस अवधि के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 13 और 14 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। उनके मुताबिक, 12 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.