Saturday, September 5, 2026

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर के रहने वाले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली हालांकि इस पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब युवक के परिजन गुमशुदगी लिखाने के लिए आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचे।

आपको बता दें इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 3 का रहने वाला हर्षित शर्मा देर रात किसी बात को लेकर घर से निकल गया। और ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई हालांकि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक के परिजन पुलिस चौकी आदर्श कॉलोनी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे जब उन्होंने युवक का हुलिया बताया तो उन्होंने फोटो दिखाया और परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा। जिसके बाद परिजनों ने हर्षित शर्मा के शव की शिनाख्त की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.