Saturday, September 5, 2026

बैक ऑफ बड़ौदा में हथियारों के बल पर लाखों की हुई लूट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्रान्तर्गत झनकट में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दो लुटेरों ने दिनदहाड़े तमंचे व चाकू की नोकपर लूट की वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही जनपद के एसपी क्राइम व एसडीएम खटीमा भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आवश्यक जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार खटीमा क्षेत्रान्तर्गत झनकट में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में दो लुटेरों ने तमंचे व चाकू की नोक पर बैंक के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर लगभग ₹483010 की लूट को अंजाम दे डाला तथा लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। बैक में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तथा तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने आवश्यक जानकारी हासिल की। वही पुलिस द्वारा बैंक कर्मचारियों से लूट की वारदात के बारे में आवश्यक पूछताछ की तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। ताकि लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों का कोई सुराग लग सके। फिलहाल दिनदहाड़े हुई बैंक में लूट की वारदात से पुलिस प्रशासन जा सकते में हैं। वही बैंक कर्मचारी भी इस वारदात के बाद भयभीत हैं। फ़िलहाल सूचना पर जिले के एसपी क्राइम भी मौके पे पहुंच गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.