Saturday, September 5, 2026

जिला जज और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया किशोर न्याय बोर्ड का शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  जिला जज प्रेम सिंह खिमाल व जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने संयुक्त रूप से पूल्ड हाउस कलेक्ट्रैट परिसर के पास नवनिर्मित भवन में किशोर न्याय बोर्ड संचालन का शुभारम्भ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान जिला जज व जिलाधिकारी ने किशोर न्याय बोर्ड व संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खुले स्थान को लोहे के जाल से कवर करना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी कक्षों, शौचालय, रसोई आदि की व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, जज किशोर न्याय बोर्ड हेमन्त सिंह राणा, अध्यक्ष जिला बार ऐशोसिएशन दीवाकर पाण्डेय, सचिव जिला बार ऐशोसिएशन शिवकुंवर सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति प्रेमलता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.