Friday, September 4, 2026

युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस जुटी जांच में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गदरपुर में बीती रात एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह जब युवक की मां मौके पर पहुंची तो बेटे को खून लथपथ देखकर चीख पड़ी। चीख सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान की लाश पड़ी थी। रफीकान के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दरअसल रफीकन की गोली मार कर हत्या की गई थी। घटनास्थल पर कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

फरमान चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल से लगी बाइक पंक्चर की दुकान भी है। वह बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है। गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.