Saturday, September 5, 2026

जानिए,उत्तराखंड में न्यायधीशों के हुए प्रमोशन और ट्रांसफर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  राज्य में बड़े लेबेल पर न्यायाधीशों की पदोन्नतियां और स्थानांतरण हुए हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जारी न्यायाधीशों की तबादला सूची के अनुसार नैनीताल के सीजेएम एमएम पांडे को पदोन्नति के बाद उजाला यानी उत्तराखंड विधिक एवं न्यायिक अकादमी भीमताल का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। इनके अलावा देहरादून में परिवार न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश अनुज कुमार संगल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल अनिरुद्ध भट्ट को एडीजे हरिद्वार, रितेश श्रीवास्तव को चौथे से 5वें एडीजे हरिद्वार, अरविंद त्रिपाठी को पब्लिक सर्विस कमीशन के लीगल एडवाइजर से एडीजे अल्मोड़ा, अल्मोड़ा की परिवार न्यायाधीश कुसुम को एडीजे हरिद्वार, सिविल जज बागेश्वर विवेक श्रीवास्तव को पदोन्नति के बाद उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.