Friday, September 4, 2026

सौतेले पिता ने नाबालिक के साथ ही दुष्कर्म, पीड़िता की बहन ने दी तहरीर, आरोपी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोपूराम खबरी,रुद्रपुर।  खटीमा में एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ शारारिक संबंध बनाकर तीन माह का गर्भ ठहरा दिया। किशोरी के तीन माह के गर्भवती होने पर परिजनों को इसका पता चला। बड़ी पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सत्रहमील पुलिस चौकी क्षेत्र के अंर्तगत एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री से छह माह से यौन शोषण कर उसे तीन माह का गर्भवती करने का मामला सामने आया है। किशोरी की बड़ी बहन ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस को सौतेले पिता के विरूद्ध नामजद तहरीर सौंपकर छोटी बहन के साथ दुष्कर्म एवं पत्नी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी की बड़ी बहन यूपी निवासी अपने पति साथ मायके पहुंची और उसने अपनी छोटी बहन को बेसुध विस्तर पर पड़ा देखा। इसी बीच बड़ी बहन को देखकर छोटी बहन रोने लगी। उसने अपनी बड़ी बहन का सौतेले पिता की घिनोनी हरकत के बारे में बताया। बड़ी पुत्री के पिता की इस हरकत का विरोध किया। जिससे परिवार में कहासुनी होने लगी। घटना का आभास होने पर गांव में हड़कंप मच गया। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया आरोपी सौतेले पिता दुर्गा प्रसाद के विरूद्ध दुष्कर्म एवं पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.