Friday, September 4, 2026

फिर पड़ा आम आदमी की जेब पर डाका, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 250₹ महंगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वित्त वर्ष के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो वाणिज्यिक रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। आज से इसकी कीमत 2253 रुपये होगी। राहत वाली बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट में खाना खाना और महंगा हो जाएगा। इसके अलावा इसका असर अन्य चीजों के उत्पादन पर भी पढ़ेगा। गौर करने वाली बात ये है कि अभी 10 दिन पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे, जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था। आज यानी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये में मिल रहा है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर तेल कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.