Friday, September 4, 2026

अधिवर्षता सेवानिवृत्त पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस लाइन में आज हर्ष सिंह एवं लीडिंग फायरमैन दिनेश चंद्र* के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर पुलिस लाईन रुद्रपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी महोदय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह, मोमेंटो, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई ।अवगत कराया गया कि सरकारी सेवा के अन्दर आने वाले किसी भी कार्मिक को एक न एक दिन अपनी निर्धारित सेवा पूर्व करने के उपरान्त अब समय अपने परिवार के साथ बिताने का होता है। एक तरफ से यह पल खुशी और भावुकता लिए होता है।                                                                                        अधिवर्षता सेवानिवृत्त पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.