Friday, September 4, 2026

मां दुर्गा के चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से प्रारंभ,चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  साल तिथियों में कोई घट-बढ़ नहीं होने की वजह से चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। वहीं इस वर्ष मां दुर्गा का वाहन घोड़ा होगा। जबकि विदाई भैंसे पर होगी। उधर, नवरात्र को लेकर मां दुर्गा के भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

मां दुर्गा के चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। नौ अप्रैल को महाअष्टमी और दस अप्रैल को रामनवमी होगी। पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि दो अप्रैल को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्र प्रारंभ होंगे। इस साल तिथियां घट-बढ़ नहीं रही हैं। इसलिए नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे।

नव संवत 2079 (नल) नामक विक्रम संवत का होगा प्रारंभ दो अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे तक घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मां के भक्त घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे जहां भक्तों को शक्ति एवं ऊर्जा मिलेगी, वहीं भय एवं कष्ट दूर होंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.