Saturday, September 5, 2026

हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, उत्तराखंड में 100 के पार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर बढ़ोतरी 8 दिन में सातवीं बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत पेट्रोल में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस तरह आठ दिन में सातवीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये और डीजल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। पिछले साल चार नवंबर से इस साल 21 मार्च तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे। इस बीच उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव का कार्यक्रम चला। इन राज्यों में चुनाव खत्म होते ही 22 मार्च 2022 से पेट्रोलियम ईंधनों में दाम वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ। तब से सिर्फ एक दिन छोड़ कर शेष सात दिन दाम बढ़े। इस तरह से आठ दिनों में ही पेट्रोल चार रुपये 80 पैसा प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल की कीमत में पांच बार 80 पैसे, एक बार 50 पैसे और एक बार 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.