Saturday, September 5, 2026

सड़क हादसे में दो कारों की हुई टक्कर दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत तीसरी मिल के पास दो कारों कि आमने सामने की ज़बरदस्त भिड़न्त हो गयी।जिसमे दो लोगो की मौत हो गयी जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों को उपचार के लिए किच्छा अस्पताल में भर्ती कराया गया।दो बच्चों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गौरतलब है कि किच्छा के नागला मार्ग पर दो कारो की आमने सामने टकरा गई।कार UK6Y 3229 में जवाहरनगर नगला निवासी अमित सक्सेना उर्फ शुभम पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना अपनी पत्नी दीप्ति और दो बच्चों बेटे सार्थक व बेटी जाह्नवी सवार होकर बरेली जा रहे थे।जबकि तीसरी मिल के पास सामने से आ रही कार संख्या UK04TB1283 मे सचिन रस्तोगी पुत्र रामकुमार रस्तोगी ,भूपेंद्र किशोर पाल पुत्र जगन्नाथ प्रसाद पाल,राजीव पुत्र रामदास जो कि बरेली जिलें के रहने वाले है ये तीनों बरेली से हल्द्वानी जा रहे थे। दोनो कारो में आमने-सामने की टक्कर हो गयी।जिस कारण कार खेत मे उतर गई।इस भिड़न्त में दम्पत्ति परिवार 45 वर्षीय अमित सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गयी।उनका शव कार में बुरी तरह फँस गया था काफी मशक्कत के बाद कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया।घायल पत्नी दीप्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दोनो बच्चों की हालत गम्भीर देखते हुए किच्छा अस्पताल के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दूसरी कार के चालक राजीव ,सचिन रस्तोगी, भूपेंद्र,किशोर पाल, को किच्छा सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.