भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार एक महिला को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। आपको बता दें की ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतु खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की बेटी है और 2022 में कोटद्वार से विधायक बनी हैं। इससे पहले यमकेश्वर से 2017 में भी ऋतु खंडूरी ने विधायक का चुनाव जीत चुकी है, साथ ही ऋतु खंडूरी ने तीन किताबे प्राचीन , मध्य , आधुनिक भारत पर लिखी है। विधनसभा अध्यक्ष की कुर्सी से उठते हुए बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से बोले – तुम्हें बधाई हमारी विदाई, साथ ही ऋतु खंडूरी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी प्रदेश में महिला को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है ये महिलाओं का सम्मान है।




