Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव अरोरा ने नगर निगम रुद्रपुर के पदेन सदस्य के रूप में आहूत बैठक में प्रतिभाग किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधिवत रूप से विधानसभा में शपथ ग्रहण के उपरांत आज विधायक शिव अरोरा ने नगर निगम रुद्रपुर के पदेन सदस्य के रूप में नगर निगम द्वारा आहूत बैठक में प्रतिभाग कर रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के विषयों पर अपने विचारों को साझा किया। शिव अरोरा ने सदन में अपने विचारों को रखते हुए कहा कि रुद्रपुर शहर को हमने विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करना है इसके लिये सदन में बैठे सभी पार्षद व मुख्य रूप से मेयर रामपाल की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है । जिससे रुद्रपुर का चूहमुखी विकास सुनिश्चित हो सके। शिव अरोरा ने अपने सुझाव रखते हुए कहा विगत दिनों रुद्रपुर शहर में आपदा आयी थी जिससे समग्र शहर जलमय हो गया था रुद्रपुरवासियो की जान पर बन आयी थी व शहर में लोगो के करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था जिससे हर वर्ग आहत हुआ था। हमको चाहिये कि ऐसी स्थिति पुनः न उत्तपन्न हो इसको लेकर हमको एक ठोस योजना बनानी चाहिए जिससे जलनिकासी का स्थायी समाधान हो सके। वही विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र में मच्छरों व डेंगू इत्यादि की समस्या अधिक जिसको देखते हुए कीटनाशक दवाई व फॉगिंग कार्यो में तेजी लाने की आवश्यकता है आगे बरसात का मौसम आने को है जिसके लिये हमारी तैयारी जमीनी स्तर पर मजबूत हो इसके लिये योजना बनाने की आवश्यकता है। शिव अरोरा ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा नगर निगम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य मे तेजी लाने की आवश्यकता है जिसके कूड़ा उठाने के कार्य मे तेजी लाई जा सके। विधायक शिव अरोरा ने कहा नगर निगम रुद्रपुर में सीवर लाइन की आवश्यकता बहुत अधिक है इस योजना के अस्तित्व में आने से शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जायेगा और चंडीगढ़ की तर्ज पर नगर निगम रुद्रपुर को विकसित करने के हमारे संकल्प में बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से रुद्रपुर के विकास के लिये हम सभी संकल्पबद्ध है और व्यक्तिगत रूप से मेरे द्वारा भी इन सभी कार्यो के लिये शासन से लेकर सरकार तक इन सभी महत्वपूर्ण कार्यो के लिये जहां भी वार्ता करनी होगी पूरी प्रमुखता से की जायेगी । इस दौरान शिव अरोरा ने सदन का सभी सदस्यों को रुद्रपुर के विकास के लिये हर प्रकार के सहयोग हेतु आश्वस्त किया। शिव अरोरा ने कहा नगर निगम रुद्रपुर में विकास कार्यो बहुत तेज गति से चल रहे हैं एव भविष्य में भी विकास कार्यो को लेकर किसी भी प्रकार के बजट में कमी नही आने दी जायेगी एव प्रदेश सरकार के सहयोग से रुद्रपुर को विकास के पथ पर ले जाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान मेयर रामपाल, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, नगर निगम रुद्रपुर के सभी पार्षद व नामित पार्षद एव अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.