Saturday, September 5, 2026

राजकुमार ठुकराल ने शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नमन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर।  राजकुमार ठुकराल ने शहीदी दिवस पर समर्थकों के साथ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु सहित देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए महापुरुषों को नमन करते हुए उनकी प्रेरणाओं को अपने जीवन मे उतारने का आहवान किया। ठुकराल ने कहा कि भारत के महान क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु देश की प्रेरणा के पुंज हैं। 23 मार्च को देश के उन तीन सुपूतों को नमन करते हुए शहीद दिवस मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस अवसर पर संजय ठुकराल, त्रिलोचन सिंह, राजवीर सिंह विर्क, चन्द्रप्रकाश सक्सेना, आनन्द बिष्ट, अखिल विश्वास, हिमांशु मिड्डा, राजू भुसरी, आनन्द शर्मा, आशीष छाबड़ा, बल्देव ग्रोवर, नीलरत्न बढ़ाई, गोविंदा साहनी, हरभजन सिंह, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, बललू प्रजापति, सुदीप सिंह, मनीष ठुकराल, राजू अनेजा, सूरज आर्या, राज कोली, जगदीश सुखीजा, राजेश ग्रोवर, गोविंद राय, रविन्द्र धर, भुवन गुप्ता, डात्र राकेश सिंह, रामकुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, देवेश कुमार, कमल सैनी, आदित्य शर्मा, खेमानंद रस्तौगी, अशोक रस्तौगी, सुधीर रस्तौगी, बबलू रस्तौगी, सुरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र आर्या, कमल राणा, बंटी चावला, राजेन्द्र थापा, हरीश राणा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.