Saturday, September 5, 2026

भाई-बहन को डम्फर ने कुचला, बहन की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम काररोड में पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क में साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई बहन को बेतरतीब पर ने टक्कर मार दी, परिणाम स्वरूप बालिका की एसटीएच चिकित्सालय में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई जख्मी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9:30 बजे बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय बेटी चाहत बिष्ट (रिंकी) अपने बड़े भाई 11 वर्षीय दिव्यांशु के साथ साइकिल द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज गति के डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उक्त बालिका रिंकी एवं उसका भाई दिव्यांशु उसकी चपेट में आ गये, जिन्हें आनन-फानन में क्षेत्रवासी तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया है। जबकि दिव्यांशु का उपचार चल रहा है वह अब ठीक है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेतरतीब चल रहे डंपर एवं ट्रकों पर लगाम लगाई जाए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.