Saturday, September 5, 2026

होली में चार लोगों की मौत से मचा कोहराम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। होली के दिन उत्तराखंड के दो अलग-अलग इलाकों में 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। एक और चंपावत जिले में नदी में नहाते वक्त 16 और 17 वर्षीय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर के अलकनंदा नदी में डूबने से 2 लोग लापता हो गए जिनमें एक की लाश बरामद हो गई है जबकि एक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बनबसा हुड्डी नदी में नहाते वक्त 2 बच्चों की डूब कर मौत हो गई। मृतकों की पहचान वियोम चंद सोराड़ी (16) निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला (17 ) निवासी नियर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बनबसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह के समय नदी में नहाने चले गए थे। लगभग 8.45 बजे हादसा हुआ, दोनों बच्चे क्लास 9वीं पढ़ते थे। होली के दिन बनबसा क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.