Friday, September 4, 2026

भाजपा कल कर सकती है उत्तराखंड के सीएम का एलाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सीएम के चेहरे को लेकर असमंजस के बादल अभी हटे नही हैं। इस बीच दिल्ली से मिल रहे इनपुट ये बता रहे हैं कि भाजपा हाईकमान कल होली के दिन उत्तराखंड में सीएम का चेहरा स्पष्ट कर देगा। फ़िलहाल पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। भाजपा शपथ ग्रहण समारोह भी भव्य तरीके से सम्पन्न कराएगी जिसमे 2024 के लोकसभा चुनाव की भी झलक दिखाई देगी। प्रदेश में चारों ओर शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। आयोजन में केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के सीएम को भी बुलाया जाने वाला है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने इस संबंध में एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पार्टी के तीनों प्रदेश महामंत्री व अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। गौतम ने सभी पदाधिकारियों को चुनाव में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलने की शुभकामनाएं दीं। साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के नए लक्ष्य का इशारा कर भी कर दिया। ख़बरों का कहना है कि बीजेपी शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाह रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.