Friday, September 4, 2026

हार से नहीं टूटा मनोबल: ठुकराल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने संजय नगर खुदीराम बोस नगर कॉलोनी में समर्थकों के बीच में पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। ठुकराल ने कहा कि समर्थकों ने उनके साथ चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर जो सहयोग दिया उसे वह जीवन पर्यंत नहीं भुला पायेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बेशक धनबल की जीत हुई है लेकिन हमारा मनोबल नहीं गिरा है। हम चुनाव जरूर हारे हैं लेकिन हमारा हाैंसला अभी मजबूत है। श्री ठुकराल ने कहा कि जनता के हक के लिए पहले भी उन्होंने संघर्ष किया था आगे भी उनका संघर्ष जारी रहेगा। जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वह खुलकर संघर्ष करेंगे। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कितना भी बड़ा संघर्ष करना पड़े उसके लिए वह कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। श्री ठुकराल ने कहा जनादेश को वह सहर्ष स्वीकार करते हैं और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर रमेन विश्वास, रवि सरकार, दिलीप बख्शी, मंतोष, मधु ढाली, मोदान, मुकेश, पालू, अजय सिंह, हुकुम सिंह, कमल, दीपक, महादेव, विशाल शिकारी, दुर्गा, चोपला,बीना, लक्ष्मी, सरस्वती,सुमन, तरूण गाईन,मंगल गाईन, विमल,गोपाल,देवरानी, कविता सरकार,पूनम, सुराज,तुषार,पांची सरकार, कंचन आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.