Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है गणेश गोदियाल ने अपने पत्र में लिखा है प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.