Saturday, September 5, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस नाबार्ड ने किया आत्मनिर्भर महिला महिलाओं का सम्मान

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,हल्द्वानी। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा नाबार्ड की ओर से आयोजित आत्मनिर्भर महिला आत्मनिर्भर- भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक प्रकाश चंद दुम्का, नाबार्ड डीडी एम विशाल कंसल , महिला बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्त चंपा कोठारी, ईडीआई अधिकारी चंचल कुमार सिंह, एडवोकेट प्रदीप कुमार ओली, शिक्षिका सेवानिवृत्त हंसलता ओली, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक अंजनी उप्रेती सभी अतिथियों के द्वारा महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली ने सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए संस्था से जुड़ी महिलाओं की समाजिक भागीदारी व नारी शक्ति के महत्व में अग्रिम भूमिका निभा रही महिलाओं को बधाइयां दी व इसी प्रकार समाज के हर एक क्षेत्र में महिलाओं के हिस्सेदारी को बढा़ने की बात कही। नाबार्ड डीडीएम विशाल कंसल ने सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र से उभरकर स्वयं की पहचान बनाने पर नारी शक्ति का महत्व बताकर महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयाँ दी।
इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज सेवी रेवती कांडपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्था से जु़ड़ने के उपरांत स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नीलम पंत,मिनाक्षी पांडे, रमा भट्ट, गीता जीना, प्रेमा जोशी को स्वयं सहायता समूह के पंचसूत्र पर कार्य कर स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये नाबार्ड व संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। रीता खर्कवाल, हिमानी पांडें, कमला रौतेला, पुष्पा पांडे को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के उपरांत बैंक ऋण सहायता के माध्यम से छोटी सी शुरुआत कर आज स्वयं की दुकाने संचालित करने पर नाबार्ड व संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.