Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना मुजीब अहमद अजहरी को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने और धामी सरकार को चेतावनी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर बयान का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। रामपुर के दरियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब ने रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि “अगर सरकार ने मदरसे बंद किए, तो आप सोच भी नहीं सकते कि मुसलमान क्या हाल करेंगे”। पुलिस ने धार्मिक जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है और जुलूस की प्रबंधक कमेटी से भी पूछताछ की जा रही है। इस संवेदनशील मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह केवल एक मौलाना का बयान नहीं, बल्कि एक ऐसी मानसिकता और विचारधारा है जो संविधान को नहीं मानती और समाज को धमकाती है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी को भी कानून हाथ में लेने या धमकी देने की छूट बिल्कुल नहीं दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.