भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पुलिस लाईन रुद्रपुर में कार्यरत आरक्षी राजीव चंद्रा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिये रुद्रपुर मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों के उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरक्षी राजीव चन्द्रा के आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण उधमसिंहनगर पुलिस परिवार द्वारा दी गयी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। आरक्षी राजीव के आकस्मिक निधन पर जनपद पुलिस गहरा शोक व्यक्त करती है, इस दुःख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने हेतु भगवान से प्रार्थना करती है। 
Share
Read more




