Friday, September 4, 2026

12 फिट लम्बा विषेला किंग कोबरा सांप सहित दर्जन भर सांपो को दो दिन‌ मे आवादी से रेस्क्यू कर जंगल‌‌ मे‌ किया आजाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर। मौसम ने ली करवट बढ़ती ठंड के कारण इंसानों के साथ-साथ अव वन्यजीवों का भी जीना दुश्वार हो चुका है।

आपको बता दें कि आयें दिन वन्य जीव आबादी की ओर चले आ रहे हैं।जिसके चलते रामनगर में‌‌ सापों की जान बचाने में कार्बेट प्रशासन वनविभाग,व‌‌ सेवदा स्नेक ने अपनी‌ टीम गठिथ कर सांपों को बचाने में जुटे हैं।तो वहीं तराई पश्चिमी के रेंज, अधिकारी ‌जितेद्रं डिमरी कोसी रेंज अधिकारी सेखर तिवारी,वनदरोग ‌विरेद्रं पांडे, के नेतृत्व में सेव द स्नेक एंड वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी ने‌ वन विभाग के सहयोग से दो ही दिवस में दर्जनों भर सर्पों को ग्राम व घरों से रेस्क्यू कर वन‌ विभाग के सहयोग से घने जंगलों में आजाद किया गया,जिनमें ना कि अधिक विषैला 1 किंग कोवर 12 पिटा ,7 पाइथन अजगर,7 रेड स्नेक घोडा पछाड़, 1 चिकिल‌ किल वेग व 1 मोनिटर लिजर्ड चिकड किलवेक को‌ भी‌ किया आजाद,

सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रसैंन कश्यप ने अपील की है। कि यदि किसी के घर व खेतो में सांप निकले तो‌ तुरंत वनविभाग या‌‌ सोसाइटी को‌‌ सूचना‌ दें, तत्काल आपकी समस्या का समाधान होगा परन्तु सापों को न‌ मारे‌ उनकी जान बचाने में ‌हमारी मदत करें।जिसके चलते संस्था के सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप के नेतृत्व में सारे सांपों को तुरंत रेस्क्यू कर आबादी से दूर जंगलों में आजाद करने के कार्य में जुटी है। इस‌ मोके पर फोरेस्ट गार्ड , सोसायटी के चंद्रसैन कश्यप, विक्की कश्यप,किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप,अनुज कश्यप, महेंद्र आर्य, आदि लोग मोजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.