Friday, September 4, 2026

12 आईपीएस अफसरों को मिली पदोन्नति, नैनीताल एसएसपी भी शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड सरकार ने कुल 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है, जिनमें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ का नाम सबसे प्रमुख है। उन्हें अब सुपर स्केल यानी 17वें स्केल में पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके साथ ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक के 16वें स्केल में पदोन्नति दी गई है।

उत्तराखंड गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत, राज्य के अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है। खासतौर पर, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नति प्रदान की गई है।

पदोन्नति प्राप्त अन्य अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारियों, जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, और योगेंद्र रावत को नियमित पदोन्नति दी गई है। साथ ही, प्रोफार्मा पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सदानंद दाते और सुनील कुमार मीणा का नाम शामिल है।

इसके अलावा, प्रह्लाद सिंह मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान प्रमोशन भी दिया गया है।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत, विभाग ने पहले से ही डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक आयोजित कर सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं। इसके बाद, पदोन्नति के लिए एक्स कैडर पदों की सृजन की गई, जिससे ये 12 आईपीएस अधिकारी पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सके।

इस संदर्भ में, आईजी कुमायूं रेंज, डॉ. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा और कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, प्रीति प्रियदर्शिनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिलने पर उन्हें कंधे पर सितारे और कॉलर बैंड लगाकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.