Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में नवीं से 12वीं कक्षा तक बदलेगा पाठ्यक्रम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में जल्द ही अब नवीं कक्षा से 12 वीं कक्षा तक पाठ्यक्रम में बदलाव होने वाला है। राज्य के 50 फीसदी सरकारी माध्यमिक स्कूलों में रोजगार की पढ़ाई भी कराई जाएगी। स्कूली छात्र अपनी पसंद के किसी ट्रेड में तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगे। स्कूली पढाई के साथ ही राज्य में ऑटोमोबाइल, आईटी, नर्सिंग, ब्यूटी पार्लर, रिटेल सर्विस, होस्पिटेबिलिटी समेत आठ ट्रेड को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इन्हें एक अतिरिक्त विषय के रूप में रखा गया है। इच्छुक छात्र इनका चयन कर सकते हैं। मीडिया रिपोट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया अभियान के तहत राज्य में समग्र शिक्षा अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूलों में अब सामान्य विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई भी होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी स्कूलों में रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया गया है। इसके तहत अगले चार साल में 50 प्रतिशत स्कूलों को जोड़ा जाएगा। बता दें कि 2300 स्कूलों में से 1150 में अगले पांच साल के भीतर वोकेशनल कोर्स शुरू करने का निर्णय किया गया है। यह शुरुआत की जा रही है। रोजगार का पाठ्यक्रम रामनगर बोर्ड और आईटीआई से मान्य होगा। यह प्रावधान किया जा चुका है। स्कूलों में रोजगार की पढाई कार्यक्रम के तहत राज्य के 200 स्कूल पहले चरण में चिह्नित हो चुके हैं। अब बाकी 950 स्कूलों को पांच साल में सिलसिलेवार इसके दायरे में लाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.