भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने चयन वर्ष 2025-26 में मुख्य आरक्षी नापु (पुरुष) से अपर उपनिरीक्षक नापु (पुरुष) के पद पर पदोन्नत किए गए 208 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश में इन सभी को उनके वर्तमान नियुक्ति जनपद से दूसरे जनपद में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के अनुसार पदोन्नति के बाद इन पुलिसकर्मियों के नामों के सामने दर्ज वर्तमान नियुक्ति जनपद को बदलकर स्थानांतरित जनपद में तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यमुक्ति और नई तैनाती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
208 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती
तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
208 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती
तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल
हैं।
सूची में कई पुलिसकर्मियों को मैदानी जिलों से पर्वतीय जिलों और पर्वतीय जिलों से मैदानी जिलों में भेजा गया है। कुछ कर्मियों का तबादला उनके वर्तमान जनपद में ही किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित किए गए सभी कार्मिकों को संबंधित जनपद के लिए कार्यमुक्त कर नई तैनाती ग्रहण करनी होगी। आदेश की प्रति पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्र, एसडीआरएफ, प्रशिक्षण एवं अपराध अनुसंधान विभाग समेत संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी भेजी गई है।





