Friday, September 4, 2026

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जसपुर थाना क्षेत्र के देवीपुरा इलाके में बहन के घर आये एक व्यक्ति ने बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक मेहनत मजदूरी करता था। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक चांद वाला तहसील अफजलगढ़ जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मनीष कुमार (40 वर्ष) पुत्र रतन सिंह मेहनत मजदूरी किया करता था। बताते हैं कि 4 दिन पूर्व वह जसपुर क्षेत्र के देवीपुरा निवासी बहन सुनील बाला की खैर खबर लेने के लिए उसके घर आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक गत शुक्रवार की रात्रि बहन के घर के समीप स्थित एक खंडहर में गुपचुप तरीके से जाकर मनीष ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। वह दो भाई तथा दो बहन है। उसके एक बहन की पूर्व में मौत हो चुकी है। भाइयों में वह छोटा था। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदी था। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में वह एक महिला के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहा लेकिन उसकी आदतों से तंग आकर महिला उसे छोड़कर चली गई थी इसके बाद से वह काफी तनाव में रहा करता था। फिलहाल घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.