भोंपूराम खबरी,गदरपुर। दो अलग-अलग घटनाओं में 40 वर्षीय और 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पहली घटना बीते शुक्रवार की रात्रि 8 बजे सकैनिया रोड पर हुई। ग्राम मजरा शीला निवासी 24 वर्षीय दुष्यंत अपने घर से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए बाजार गया था जब वह घर लौट रहा था तो मजरा शीला तिराहे पर रफ्रतार वाहन ने उसे टक्कर मार दी टक्कर लगने से परिणाम स्वरूप दुष्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुष्यंत के सबको पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक दुष्यंत पांच बहन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं दूसरी घटना शनिवार की सुबह 10 बजे सकैनिया मोड़ के सामने घटी। ग्राम चंदनपुरा खानपुर पश्चिम निवासी 46 वर्षीय कुलविंदर सिंह साइकिल से वर्क शॉप पर काम करने जा रहा था कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक में उसकी साइकिल को चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी टक्कर लगने के परिणाम स्वरुप कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मृतक कुलविंदर केशव का पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक कुलविंदर अपने पीछे पत्नी और 15 वर्षीय पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है।




