Friday, September 4, 2026

स्कूल में खराब भोजन और गंदगी का विद्यार्थियों ओर अभिभावकों ने किया विरोध, छात्र धरने पर बैठे ; सीएम धामी के आदेश पर प्रिंसिपल हटाई गईं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखड के खटीमा के एकलव्य माडर्न आवासीय विद्यालय में खराब गुणवत्ता का खाना परोसने, दूषित पेयजल व शौचालयों की गंदगी समेत अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी व अभिभावक भड़क उठे। वे विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया।

मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रधानाचार्य भारती यादव को हटा दिया। इसके साथ ही व्यवस्था में सुधार के आश्वासन पर विद्यार्थी माने और धामी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें, 2010 से 2024 के बीच जन्म लेने वाले बच्चों को जेन अल्फा कहा जाता है। एआइ व स्मार्ट तकनीक के दौर में बड़ी होने वाली यह नई पीढ़ी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.