Friday, September 4, 2026

सौरभ चिलाना बने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ चिलाना को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की मौजूदगी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने चिलाना को मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी। बता दें सौरभ चिलाना पूर्व में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। चिलाना के साथ ही उनका पूरा परिवार दशकों से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा है। पार्टी के प्रति सौरभ चिलाना की निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने हल्द्वानी स्थित अपने निवास पर सौरभ चिलाना को मनोनयन पत्र सौंपकर बधई दी और कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्ड में मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की। सौरभ चिलाना ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डे सिंह एवं कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए कांग्रेस को बुलंदियों तक ले जाने के लिए सबको साथ लेकर काम करेंगे। सौरभ चिलाना के मनोनयन पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सीपी शर्मा, पुरूषोत्तम अरोरा, पवन वर्मा, मदन लाल खन्ना समेत तमाम कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधई दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.