Saturday, September 5, 2026

अवैध खनन को लेकर ग्रामीण अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक स्थानीय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस क्षेत्र में स्टोन क्रेशर के स्वामियों द्वारा नियम कायदों को ताक पर रखकर 6 फीट खुदाई करने की बजाय 90 फीट खुदाई करते हुए पर्यावरण को खतरे की आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। स्टोन क्रशर स्वामियों की इस कारनामे को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अवैध खनन को लेकर ग्रामीण पिछले 24 घंटे से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन गैरकानूनी गोरखधंधे पर अंकुश लगाने की बजाय चुप्पी साधे है। जानकारी के मुताबिक कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम जुड़ का गुलजारपुर ब्रह्मनगर मेहता वन जगतपुर बाजा वाला समेत दर्जनों गांवों में जमीन का सीना चीर कर 8 इंच के बोर के 10-10 पंप चलाए जा रहे हैं। ताकि धरती को जल्द ही इन कर पोक लैंड मशीन से खनन निकाला जा सके। स्टोन क्रेशर स्वामियों की इस धांधली के चलते खेतों में लगी किसानों की मोटरों ने पानी देना बंद कर दिया है तो वहीं क्षेत्र के सैकड़ों घरों में नलों से पानी की बजाय गर्म हवा निकल रही है। जल स्तर लगातार नीचे जाने के कारण ग्रामीणों में हाहाकार है। पिछले 24 घंटों से इसी मामले को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण स्टोन क्रशर स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर अड़े हुए हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान नरेश कुमार ग्राम प्रधान होशियार सिंह ग्राम प्रधान रिंकू चरणजीत सिंह अमरजीत सिंह मनप्रीत सिंह रेशम सिंह गुरमुख सिंह राजवीर सिंह सूरज प्रकाश हिमांशु समेत दर्जनों क्षेत्र के किसान व जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.