Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने बाईक सवार दो युवकों के कब्जे से 20-55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए अभियान में कुंडा पुलिस ने बाईक पर सवार होकर फर्राटा भर रहे दो युवकों को शक के आधार पर दबोचकर उनके कब्जे से 20-55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पूछताछ के बाद कुंडा पुलिस ने नशे की तस्करी में प्रयुक्त़ मोटरसाईकिल को सीज करते हुए गिरफ्तार नशे के सौदागरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक एसआई दलित बिष्ट, का- देवेंद्र बिष्ट, नीरज बिष्ट व त्रिलोक सिंह के साथ नए ढेला पुल के समीप सघन चौकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान उधर से होकर फर्राटा भर रही एक मोटरसाईकिल को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। बाईक पर सवार दो युवकों से जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पीएम हाउस के समीप मौहल्ला विजय नगर नई बस्ती निवासी शोएब पुत्र तसलीम तथा दौलपुरी भगतपुर मुरादाबाद निवासी नईम पुत्र कलुवा बताया। जामा तलाशी में दोनों के कब्जे से पुलिस को कुल 20-55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 50 हजार से अधिक आंकी जा रही हैं। पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद गिरफ्तार नशे के सौदागरों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान करते हुए प्रयुक्त़ मोटरसाईकिल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.