Saturday, September 5, 2026

अधेड़ उम्र व्यक्ति़ ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। काशीपुर।बीमारी से आजिज एक अधेड़ उम्र व्यक्ति़ ने सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना जीआरपी को मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया। चूँकि ट्रेन एक्सीडेंट की घटना सिविल पुलिस क्षेत्र में हुई इसलिए कटोराताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जरूरी जानकारी जुटाने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पीएम हाउस भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर संख्या 05333 सुबह लगभग 7ः30 बजे रामनगर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी इसी दौरान चीमा रेलवे क्रॉसिंग के समीप इंदिरा कॉलोनी के सामने प्रथम रोक सिग्नल के पास लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति़ अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। फलस्वरूप पलक झपकते ही उसके टुकड़े हो गए। गेटमैन चंद्र प्रकाश ने बताया कि ट्रेन आने की सूचना पर उसने 7ः38 बजे गेट बंद किया था। एक्सीडेंट के कारण ट्रेन लगभग 31 मिनट तक खड़ी रही। 8ः01 पर गेटमैन चंद्र प्रकाश ने क्रॉसिंग खोला इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर एसआई नवीन बुधनी ने मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति़ पिछले कुछ समय से ट्रेन के आने-जाने के समय पटरी पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। वहाँ लोगों ने उसे कई बार बचाया। लोगों के मुताबिक वह व्यक्ति़ बीमारी की वजह से खुद को परेशान बताता था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.