Saturday, September 5, 2026

दस हजार का ईनामी पंजाब से गिरफ्तार, 12 साल से था फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, नानकमत्ता। नानकमत्ता थाना पुलिस ने 12 साल से फरार इनामी बदमाश को धर दबोचा है।थाना प्रभारी केसी आर्य ने बताया कि सन 1995 में आपसी विवाद के चलते ज़रनेल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता आदि ने मक्खन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी बिचई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त सम्बंध में थाना नानकमत्ता में 310/1995 धारा 302/34 भाoदाoविo में मामला पंजीकृत कर ज़रनेल सिंह उपरोक्त को गिरफ़्तार कर ज़िला कारागार हल्द्वानी निरूद्ध किया गया था। उन्होंने बताया ज़रनेल सिंह उपरोक्त को आजीवन कारावास से दोष किया गया था। ज़रनेल सिंह आदि द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल में ज़मानत के लिए अपील दर्ज की गई थी जिसे उच्च न्यायालय द्वारा ख़ारिज कर दिया गया था। उक्त सूचना मिलने पर ज़रनेल सिंह उपरोक्त अपने पूरे परिवार के साथ नानकमत्ता से पलायन कर फ़रार हो गया था।  थाना प्रभारी के मुताबिक ज़रनेल सिंह उपरोक्त क़रीब 12 वर्षों से फ़रार चल रहा था। सत्र एवं ज़िला न्यायालय द्वारा ज़रनेल सिंह उपरोक्त के गिरफ़्तारी वारण्ट जारी किए गए थे। वारंट जारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा ज़रनेल सिंह उपरोक्त पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर पुलिस को ठोस कार्यवाही के आदेश दिए गए। थाना नानकमत्ता प्रभारी केo सीo आर्य द्वारा अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए छानबीन शुरू कर दी। मुखबिर मामूर कर सुरागरसी- पतारसी कर जानकारी प्राप्त की गयी के ज़रनेल सिंग उपरोक्त अपने परिवार के साथ आभोर फ़ाज़्ज़िला पंजाब में निवास कर रहा है। जिस सूचना पर उच्चाधिकारीगण के आदेश पर उoनिo जावेद मालिक, का0 300 आसिफ़ हुसैन व का0 98 नवनीत कुमार को उक्त इनामी की तलाश व गिरफ़्तारी हेतु रवाना किया गया।

22 फरवरी को ज़रनेल सिंह (58) पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता को उसके हाल पते ग्राम कड़क्का सिंह डांडी थाना सिटी-1 तहसील आभोर ज़िला फ़ाज़्ज़िला राज्य पंजाब से गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उक्त वारंटी ज़रनेल सिंह उपरोक्त को न्यायालय में पेश कर ज़िला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.