भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। चुनाव प्रचार थमने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल सुबह से लोगों से जनसंपर्क करते रहे। उन्होंने सादगी के साथ लोगों से मिलकर सीटी का बटन दबाने की अपील की। इससे पूर्व कल दिन भर विधायक ठुकराल ने धुंआधार प्रचार किया। सुबह उन्होनें जनसंपर्क किया और दोपहर से शाम तक उन्होंने जोरदार रोड शो निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया। विधायक ठुकराल ने आज प्रातः शहर के विभिन्न मुख्य मंदिरों में गुरुद्वारा साहिब एवं कई धार्मिक संस्थाओं में जाकर अपनी अर्जी लगाई एवं प्रभु के समक्ष शीश नवा कर रुद्रपुर में शांतिपूर्ण चुनाव हेतु प्रार्थना की। उसके उपरांत विधायक राजकुमार ठुकराल राधा स्वामी सत्संग घर भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने गुरु घर पहुंच कर शीश नवाया एवं शिमला बहादुर, शिव एनक्लेव, राॅयल राॅयल रीजेंसी, देव होम्स ग्राम अमरपुर, रमपुरा, ट्रांजिट कैंप, भदईपुरा ग्राम सुंदरपुर खानपुर, महतोष सहित कई ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आ“वान किया। विधायक ठुकराल ने लगातार अपने समर्थकों से फोन पर वार्ता कर चुनाव तैयारियों का जायजा भी लिया। विधायक ठुकराल ने कहा कि कल जिस तरीके से जनता ने जो आशीर्वाद जनसैलाब के रूप में दिया वह रुद्रपुर में एक ऐतिहासिक साबित हुआ। जनता ने जिस तरह कल भारी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद दिया उसके लिए वह सदैव उनके )णी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सत्य और असत्य की लड़ाई है। यह विकास और विकास के विरोधियों की लड़ाई है। यह लड़ाई शहर में शांति स्थापित करने के लिये हैं। भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई अशांति रुद्रपुर में ना हो यह उसकी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत दो पहलू हैं। परंतु उन्होंने हमेशा एक सकारात्मक राजनीति की है। शुरू से लेकर अब तक विरोधी उनके खिलाफ षडड्ढंत्र करते रहे। निराधार प्रचार करते रहे। कभी कहा कि राजकुमार ठुकराल पर्चा वापस ले लेगा कभी कहते रहे कि राजकुमार ठुकराल झुक जाएगा। राजकुमार ठुकराल घर बैठ जाएगा। परंतु मेरी असली शक्ति रुद्रपुर की महान जनता है। जिन्होंने मेरा उत्साहवर्धन किया मेरा हौसला बढ़ाया और आज जीत की ओर मुझे फिर बढ़ाने में अपना विशेष और अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संघर्षों से उनका पुराना नाता है। हमेशा मैं संघर्षों की भट्टðी में तपकर निकला हूं आज भी संघर्ष कर रहा हूं और रुद्रपुर की महान जनता को विश्वास दिलाता हूं कि सदैव इस रुद्रपुर के लिए मुझे आप प्रथम पंक्ति में खड़ा पाएंगे।प्रचार के दौरान विधायक ठुकराल ने कहा उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है जिससे इस बार सीटी चमत्कार दिखाने जा रही है।जनता ऐसा विधायक चाहती है जो उनके बुलाने पर तुरंत पहुंचे। ठुकराल ने कहा कि रूद्रपुर की जनता 14फरवरी को सीटी पर बटन दबाकर विरोधियों को करारा जवाब देगी।




