Saturday, September 5, 2026

मोदी ने किए विपक्षी दल कांग्रेस पर कड़े प्रहार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार कुमांउ मंडल के अल्मोड़ा जिले में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पहाड़ के मतदाताओं को केंद्र की विकास योजनाओं से जोडत्रते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर कड़े प्रहार किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कंाग्रेस के लोग सर्जिकल स्ट्राइक, गलवान में सेना के सौर्य पर सवाल उठाते रहे, जनरल बिपिन रावत को गुंडा कहते हैं, इन लोगों को उत्तराखंड लोग कभी नहीं भूलेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कटारमल सूर्य मंदिर के लिए हमने काफी काम किया है। इन कार्यों को और विस्तार देंगे। धामी सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा दे रही है। मैंने होम स्टे का संचालन करने वाले पहाड़ के भाइयों बहनों से बात की थी। होम स्टे पहाड़ में उभरने वाला सबसे बड़ा व्यवसाय होने वाला है। कुमाऊं की धरती महान खोजकर्ता पं नैन सिंह और पं किशन सिंह की भी धरती है। पुरानी सरकारों के जमाने में पलायन यहां का सबसे बड़ा मुद्दा रहा। ये चुनाव पलायन की धारणा को तोड़ने और पर्यटन को बढ़ाने वाला होना चाहिए। आपको तय करना है कि पलायन कराने वाली सरकार चाहिए या फिर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली सरकार होनी चाहिए।भाजपा की सरकार में पहली बार तस्वीर बदलने का काम हुआ। हम जमरानी का काम जल्द शुरू करने वाले हैं। घर घर पानी पहुंचा रहे हैं। आठ लाख घरों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इस बार के बजट में पानी का कनेक्शन 60 हजार करोड़ खर्च करेंगे इसके लिए। धामी की सरकार दोबारा बनने के बाद, उत्तराखंड के हर घर को नल से जोड़ दिया जाएगा। जिससे हमारी माताओं को भटकना न पड़े। आपका मोदीदा आपके लिए काम करेगा। इस बार केन्द्र सरकार ने 80 लाख नए पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड में जिसे अभी पक्का घर नहीं मिला है, उसे भी देना है। इसके लिए धामी सरकार मदद कर रही है। पहले की सरकारों के लोग मकान के बदले में रिश्वत मांगते थे। मैं भी मांग रहा हूं, मुझे सिर्फ आशीर्वाद चाहिए। आप जब कमल पर बटन दबाते हैं तो उस आशीर्वाद की ताकत और बढ़ जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि सीमा से सटे गांवों के विकास के लिए हमने योजना बनाई है। बजट में इसकी व्यवस्था की है। इसे हमने अजय टम्टा की सलाह पर ऐसा किया है। उन्होंने मुझे इस बात को विस्तार से समझाया था। वाब्रेंट विलेज की योजना हमने बनाई है। कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए हमने काम किया है। हमने जो काम किया है, उससे पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी काम आएगी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना टीके को लेकर विरोधी अफवाह फैला रहे थे। कह रहे थे कि पहाड़ों पर एक गांव तक वैक्सीन नहीं पहुंच सकती। उत्तराखंड पर इन लोगों का इतना अविश्वास है। क्योंकि ये लोग इतना बड़ा काम कर ही नहीं सकते थे। हमने यहां के लोगों की चिंता करते हुए सबके लिए वैक्सीन पहुंचाई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी फूट डालने का काम करते हैं। ये कुमाऊं गढ़वाल को लड़ाते हैं, तराई-मैदान के लोगों को लड़ाते हैं। फूट डालकर लूटने का काम करते हैं। हमारे लिए पूरा उत्तराखंड एक है। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों के अल्मोड़ा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा, सल्ट के महेश जीना, सोमेश्वर रेखा आर्य, रानीखेत प्रमोद नैनवाल, द्वाराहाट अनिल साही, जागेश्वर मोहन मेहरा मौजूद है। इसके साथ सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी लाकेट चटर्जी, केदार जोशी मंच पर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.